फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable car overturned in roadside pond, two killed

बेकाबू कार सड़क किनारे तालाब में पलटी, दो की मौत

Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car overturned in roadside pond, two killed
डोभी। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आजमगढ़ के निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने घटना के लिए सड़क के गड्ढों को जिम्मेदार बताते हुए कुछ देर के लिए हाईवे भी जाम किया। एसडीएम ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

वाराणसी से तेज रफ्तार में कार आजमगढ़ की ओर जा रही थी। कनौरा गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे वाहन को पास देने के दौरान चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गई। आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर अंदर सवार दो लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को बीरीबारी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले लाइसेंस व अन्य कागजातों के आधार पर उनकी पहचान अमित कुमार (35) औरभानु प़्रताप निवासी बिलरियागंज आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आजमगढ़ पुलिस के माध्यम से उनके घरवालों को सूचना दी। कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को हादसे का कारण बताते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक, थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed