फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uday Pratap Singh appointed spokesperson of Mumbai BJP

मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता बनाए गए उदयप्रताप सिंह, सिद्धिविनायक मंदिर के रहे हैं ट्रस्टी 

Sat, 02 Jan 2021 09:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 02 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Uday Pratap Singh appointed spokesperson of Mumbai BJP
प्रमाण पत्र देते मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में हिंदी भाषी समाज में युवा चेहरा माने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता उदयप्रताप सिंह को मुंबई भाजपा का प्रवक्ता व मीडिया सहप्रमुख नियुक्त किया गया है। सिंह मूलरूप से जौनपुर के मड़ियाहू तहसील स्थित रामपुर नद्दी गांव के निवासी हैं। वे जौनपुर के बड़े काश्तकार व जमींदार परिवार से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन


मुंबई में उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि सामाजिक कार्यों से जुड़ी है। उदयप्रताप सिंह पहले ऐसे उत्तर भारतीय हैं जिन्हें साल 2004 में सिद्धिविनायक मंदिर का ट्रस्टी नियुक्त किया गया था। उदयप्रताप छात्र जीवन से ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे। हालांकि इससे पहले वे शरद पवार की पार्टी एनसीपी में थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर तीन साल पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने शनिवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और विमल भूटा आदि उपस्थित थे। माना जा रहा है कि भाजपा अगले साल 2022 के बीएमसी के चुनावों को देखते हुए युवा नेता उदयप्रताप की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed