{"_id":"69ff49c7d6f31453bd0eaaf4","slug":"two-youths-drown-while-bathing-in-gomti-river-in-jaunpur-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनीं नदी की लहरें: नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे घाट; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत बनीं नदी की लहरें: नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे घाट; परिवार में मचा कोहराम
Sat, 09 May 2026 08:22 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 09 May 2026 08:22 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में छह दोस्त एक साथ गोमती नदी में नहाने के लिए निकले थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र स्थित गोमती पुल के नीचे चंदवक घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
क्या है मामला
हीरापुर मचहटी गांव के छह दोस्त एक साथ घर से नहाने के लिए गोमती घाट गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से प्रवेश यादव (17) और शिवम चौरसिया (19) डूबने लगे। दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा उनका साथी विशाल गौंड भी नदी में डूबने लगा, लेकिन किसी तरह वह बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।