फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two students going to coaching were kidnapped, found within four hours

Jaunpur News: कोचिंग जा रहे दो छात्रों का अपहरण, चार घंटे में मिले

Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two students going to coaching were kidnapped, found within four hours
जफराबाद थाना क्षेत्र के सर्वहितैषी इंटर कॉलेज के पास से शुक्रवार की शाम चार बजे दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने दो छात्रों का अपहरण कर लिया। दोनों साइकिले से कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने छापा मारकर चार घंटे में दोनों छात्रों को ढूंढ निकाला। अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत 5 के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी अरुण कुमार और आदित्य सागर शुक्रवार को शाम 4 बजे अपने घर से साइकिल से कोचिंग जा रहे थे। इस दौरान दोनों अलग-अलग साइकिल से थे। वे सर्व हितैषी इंटर कॉलेज में चल रही अपनी कोचिंग के पास पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दोनों छात्रों को रोका। पहले नाम पूछा। इसके बाद दोनों को जबरन चारों बदमाश दो पहिया वाहन पर बैठाकर भाग गए। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने अरुण के परिजनों को घटना की जानकारी दी। अपहरण की सचूना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छात्रों के दोस्तों से पूछताछ की। देर शाम 8 बजे छापा मारकर पुलिस ने हरगोविंद इंटर कॉलेज के पास से अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही दोनों छात्र मिल गए। पुलिस ने छात्रों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया। अरुण के पिता ज्ञान कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत 5 के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि अपहरण के मामले में 2 नाबालिग समेत 5 के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों छात्रों को परिजनों को सौंप दिया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक का नाम अवनीश चौहान और जय प्रकाश चौहान निवासी समोपुर थाना जफराबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed