{"_id":"691776e268e42d95e509b03c","slug":"two-people-including-a-student-died-in-road-accidents-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-144394-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो: सिंगरामऊ क्षेत्र से गुजरे नेशनल हाईवे की पटरियों पर उगी झाड़ियां। संवाद
- फोटो : बिहार में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय पर आतिश्बाजी करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पहली दुर्घटना केराकत–जौनपुर मार्ग पर देवकली के पास शुक्रवार सुबह हुई। पिकअप की चपेट में आने से चौकिया नई बाजार निवासी उजाला (17) और पिंकी (16) घायल हो गईं। दोनों छात्राएं पिकअप में फंसकर पचास मीटर तक घिसटती चली गईं। दोनों छात्राओं को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उजाला (17) को मृत घोषित कर दिया। उजाला पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ती थी और रोज की तरह सुबह 6 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी। दूसरी छात्रा पिंकी, का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक पिकअप सहित मौके से भाग। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में दूसरी दुर्घटना हुई। क्षेत्र के गौरैयाडीह (सटवां दुबान) गांव निवासी प्रयागराज दुबे (80) शुक्रवार की दोपहर पैदल मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय पीछे से आ रही एक तेज बाइक ने टक्कर मार दी जिससे प्रयागराज दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में ले आए जहां चिकित्सक गंभीर हालत देख प्रयागराज रेफर कर दिए। यहां शाम चार बजे इलाज के दौरान प्रयागराज की मौत हो गई। शाहगंज: बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप समीप बृहस्पतिवार की रात लीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार सरायखाझा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी विकास (50) और पंकज (35) घायल हो गए।
वहीं मुख्य मार्ग स्थित गोरारी गांव के बाद एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आजमगढ़ के बरदा थाना क्षेत्र के महुजा निवासी सुनील (40) और दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी विवेक (21) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
जलालपुर: थाना क्षेत्र के जलालपुर थानागद्दी मार्ग पर शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे लालपुर गेट के समीप दुल्हा दुल्हन की कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में कार चालक को भी सर में हल्की चोट लगी है।
नेवादा गांव निवासी अजय सोनकर (25) और महिमापुर निवासी अनुज सोनकर (18) बाइक से जलालपुर चौराहा की तरफ जा रहे थे। लालपुर गेट के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे, तभी सामने दुल्हा दुल्हन की कार आ गई। इससे बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई।
बाइक चला रहा युवक कार के नीचे चला गया। पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा। दोनों घायलों को सीएचसी रेहटी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक शमशेर निवासी बीबनमऊ के सिर हल्की चोट आई।