फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Wed, 11 Nov 2015 07:45 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 11 Nov 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई और तीन  घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने दोनों को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सादीगंज मोहल्ला निवासी राजेश गौतम (28) पुत्र सीताराम गौतम  अपने साथी पुरानीबाजार निवासी डब्बू अग्रहरि(20) पुत्र जमुना के साथ किसी काम से मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे। वह पुरानीबाजार से
विज्ञापन


कुछ दूरी पर  पहुंचे थे तभी सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन से टक्कर हो गई। राजेश की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे डब्बू घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारपहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक राजेश पांच बच्चों का पिता था। उनका बड़ा बेटा पांच साल का है। उधर मंगलवार की देर रात को गौराबादशाहपुर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई

 जबकि दूसरा घायल हो गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बरगा निवासी श्रवण कुमार (28) पुत्र अनिल कुमार अपने साथी उसी गांव निवासी विनोदो कुमार (24) के साथ जौनपुर से घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से गौराबादशाहपुर बाजार में पहुंचे

 थे तभी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए। श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई। विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कबेली गांव निवासी अखिलेश तिवारी (35)


मंगलवार की शाम को बाजार जा रहे थे। वह बाइक से कबेली गांव में हाईवे पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रही पिकअप से टकरा गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चालक समेत पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed