फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed by lightning

बिजली गिरने से दो की मौत

Fri, 24 Apr 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 24 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two killed by lightning
शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी-पानी के साथ आसमान से ओले गिरे। किसानों की बची खुची उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।
विज्ञापन


 इस दौरान अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से युवक और बालिका की मौत हो गई जबकि बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे शाहगंज के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह आसमान बिल्कुल साफ था। धूप इतनी तेज थी कि आठ बजे के बाद ही लोग  बर्दाश्त नहीं कर  पा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम ने अचानक करवट लिया और आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन


बादल देख जो किसान अभी मड़ाई नहीं कर पाये थे उन्होंने काम तेज कर दिया। करीब दो बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी-पानी के बीच आसमान से ओले भी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो किसान अभी मड़ाई नहीं कर पाए थे उन पर एक बार फिर से मौसम की मार पड़ी है। अभी जिले में 20 फीसदी से अधिक फसल की मड़ाई नहीं हो सकी है।

इधर किसान तेजी से मड़ाई का काम निबटाने में लगे थे तभी दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। खलिहान में रखी फसलें भीग कर चौपट हो गई।

रही सही कसर आसमान से गिरे पत्थरों ने पूरी कर दी। सिंगरामऊ: क्षेत्र के परऊपट्टी कैथौरा गांव निवासी बरकत अली का बेटा अफरोज (19)  दोपहर में बारिश शुरू हुई तो छत पर से गेहूं नीचे उतार रहा था तभी बिजली गिरने से वह

 उसकी चपेट में आ गया। उसे लेकर लोग चिकित्सालय पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुइथाकला: सरपतहा थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव में दोपहर बाद तीन बजे आई आंधी के बीच जगनिवास मिश्रा की पुत्री प्रीति

मिश्रा (13) और लक्ष्मीशंकर मिश्रा का बेटा अंकित मिश्रा (11) आम के पेड़ के नीचे टिकोरा  बीन रहे थे तभी दोनों बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। परिवार वाले दोनों को लेकर निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां डाक्टर ने प्रीति


 मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे अंकित को राजकीय अस्पताल शाहगंज में भर्ती कराया गया है।
मल्हनीबाजार: दोपहर बाद तीन बजे आंधी और बारिश के बीच कई स्थानों पर छप्पर,  टीनशेड गिर पड़े। जौनपुर-

शाहगंज मार्ग पर गुरैनी के पास पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की मदद से पेड़ सड़क से हटा दिया गया जिससे जाम यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। जपटापुर गाम में राजेशयादव का टीनशेड, अनवर का छप्पर, अरुण यादव का टीनशेड, बघैला गांव में कई लोगों के छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed