फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two girls dead bodies found on railway track in jaunpur

जौनपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली दो युवतियों की लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Jul 2021 08:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Jul 2021 08:21 PM IST
सार

दोनों शवों को पुलिस ने किनारे रखवा कर ट्रैक क्लीयर कराया। घंटों शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। आसपास के गांवों से भी लोगों को बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Two girls dead bodies found on railway track in jaunpur
लड़कियों के शवों के पास पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड स्थित उचौरा गांव के सोनकर बस्ती के पास रेल लाइन पर रविवार को दोपहर में दो युवतियों की कटी हुई लाश मिली। इनमें से एक का सिर कटा था और दूसरे का हाथ कटा हुआ था। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर लखौवा रेलवे क्रासिंग के पहले उचौरा गांव की सोनकर बस्ती है। जहां दोपहर में गांव के युवक ने दो युवतियों के शव देखकर शोर मचाया। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर बक्शा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक एक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष और उसका हाथ कटा हुआ था और वह नीले रंग का टॉप तथा लाल सलवार व हाथ में रक्षासूत्र पहने हुई थी। दूसरी युवती की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसका सिर शरीर से अलग था। वह लाल सूट तथा काले रंग की सलवार पहने थी।
विज्ञापन


दोनों शवों को पुलिस ने किनारे रखवा कर ट्रैक क्लीयर कराया। घंटों शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। आसपास के गांवों से भी लोगों को बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed