फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two friends die, third injured after being hit by trailer

Jaunpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

Mon, 13 May 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two friends die, third injured after being hit by trailer
धर्मापुर। जनपद की पास आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत गौराबादशाहपुर बाईपास के जिवली मोड़ पर शनिवार को देर रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो साथियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। बरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी ईदल यादव (35) पुत्र परमजीत, विवेक प्रजापति (26) पुत्र छबीराज और विकास बिंद (21) पुत्र सूबेदार तीनों साथी एक साथ एक बाइक पर सवार होकर गौराबादशाहपुर कस्बे आए थे। एक ढाबा से भोजन कर वापस घर जा रहे थे। वह बाईपास के जिवली मोड़ पर पर जैसे पहुंचे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे ईदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास बिंद घायल हो गया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बरदह थाना की पुलिस द्वारा लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों साथी 15 दिन पहले ही आए थे घर
इंदल यादव रोजीरोटी के लिए गुजरात के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पहले ही घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह भी 15 दिन पहले घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed