फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two Criminials were shot in police encounter in jaunpur one is 50 thousand and the other 25 thousand rewarded

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, एक 50 हजार तो दूसरा 25 हजार का इनामी, दोनों पर 41 मुकदमे दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 02:00 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

जौनपुर जिले में स्वाट, सर्विलांस और थाना केराकत की संयुक्त टीम को मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन
Two Criminials were shot in police encounter in jaunpur one is 50 thousand and the other 25 thousand rewarded
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव पुल घाट के पास बीती रात बाइक सवार बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर तो दूसरे के पेट में गोली लगी है। वहीं एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। गोली लगने से घायल बदमाशों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


एएसपी सिटी डां. संजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया शातिर अपराधी शैलेन्द्र यादव उर्फ एसपी  50 हजार का इनामी है। वहीं दूसरा अपराधी कमर रसीद पुत्र जफर रसीद पर  25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 
विज्ञापन


एएसपी सिटी के मुताबिक स्वाट, सर्विलांस और थाना केराकत की संयुक्त टीम गुरुवार रात बजे 11 बेलाव पुल घाट के पास संदिग्धों की चेकिंग की कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो बाइकसवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली कमर रसीद के पेट और शैलेंद्र यादव उर्फ एसपी यादव के बाएं पैर में लग गई। इससे दोनों जख्मी होकर गिर पड़े, जबकि तीसरा बदमाश मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस दोनों घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 

एएसपी सिटी के मुताबिक घायल बदमाश कमर रसीद के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन और 05 जिंदा कारतूस और दूसरे घायल शैलेंद्र यादव उर्फ एसपी यादव के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो  कारतूस 315 बोर और एक बाइक बरामद किया गया है। 

लूट के बाद टेंपो चालक को मारी थी गोली

एएसपी सिटी डां. संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश एसपी यादव ने तीन साल पहले खुटहन क्षेत्र में गायत्री नगर स्थित सर्राफा की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद भागते समय टेंपो चालक को गोली मार दी थी। एसपी यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

उसके खिलाफ केराकत, खुटहन, शाहगंज, सरपतहा के अलावा अहरौला जनपद आजमगढ, गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ , सिधारी जनपद आजमगढ में कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं  कमर हसन उर्फ रसीद उर्फ नेता पुत्र जफर उर्फ चुन्नू पर अलग-अलग जिलों के थाने में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed