फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two criminal arrested including injured by bullet in police encounter in jaunpur

Jaunpu News: पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दो आरोपी अरेस्ट

Tue, 06 Feb 2024 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड मोड़ पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों का  आमना-सामना हुआ। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही गोली सिर के ऊपर से निकल गई। जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Two criminal arrested including injured by bullet in police encounter in jaunpur
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड मोड़ के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। गौराबादशाहपुर व केराकत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें मध्य प्रदेश के एक अंतर प्रांतीय बदमाश के पैर में गोली लगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक, एक देशी तमंचा, खोखा, एक कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 
यह है मामला
गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष चंदन राय सोमवार की रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं। थानाध्यक्ष चंदन राय ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष केराकत रामजन्म यादव को दी। दोनों टीमों ने केशवपुर रेलवे क्रासिंग पर संयुक्त वाहन चेकिंग प्रारंभ कर दी। तभी आजमगढ़ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे और पुलिस को देखकर वापस आजमगढ़ की तरफ भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने चौकी धरसंड मोड़ के पास उन बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरता देख एक बदमाश ने थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन राय पर गोली चला दी। गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन राय द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल बदमाश ने अपना नाम अयान अली उर्फ गठरा निवासी नर्वदापुरम कोतवाली जिला होसंगाबाद मध्य प्रदेश बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसने अपना नाम शफीर हुसैन निवासी अचला देवी घाट सिपाह ईरानी मोहल्ला कोतवाली जौनपुर बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हैं इतने मुकदमें 

शफीर हुसैन के ऊपर जौनपुर में चार मुकदमें हैं, इसमें शहर कोतवाली में दो, लाइन बाजार में एक, गौराबादशाहपुर में एक मुकदमा दर्ज है। अयान के ऊपर कुल नौ मुकदमें दर्ज हैं, इसमें मध्य प्रदेश में सात, लाइन बाजार में एक, गौराबादशाहपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया। 
 
क्या कहते हैं अधिकारी
केशवपुर रेलवे क्रासिंग पर गौराबादशाहपुर व केराकत की पुलिस टीम संदिग्धों की जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहे दो बदमाश पुलिस को देखकर आजमगढ़ की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर लिया, खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश को पकड़ लिया गया। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
-गौरव शर्मा, सीओ केराकत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed