फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two captives tearing the drug business

बंदी को लेकर दवा कारोबारी दो फाड़

Tue, 13 Oct 2015 12:54 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 13 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two captives tearing the drug business
दवा कारोबारियों के दो अलग-अलग संगठन 14 अक्तूबर को प्रस्तावित बंदी को लेकर दो फाड़ गए हैं। एक गुट ने जहां 14 अक्तूबर को मेडिकल की दूकानें बंद रखने का निर्णय लिया है वहीं दूसरे गुट ने विरोध करते हुए एलान किया है कि वे
विज्ञापन


 किसी भी कीमत पर दूकानें बंद नहीं रखेंगे। इसे लेकर दोनों गुट आमने-सामने गए हैं। केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदू ने सोमवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस
विज्ञापन


समय पूरे देश में संक्रामक बीमारी फैली है, प्रदेश में पंचायत चुनाव भी चल रहा है। ऐसे में दवा की दूकानें बंद होने से मरीजों को बड़ी परेशानी होगी। हमारे संगठन ने व्यापार के साथ साथ  मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता दी है। दवा
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायियों के हितों की रक्षा के साथ जनता के हितों का भी ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरे संगठन ने 14 अक्तूबर को प्रस्तावित बंदी को लेकर दवा कारोबारियों को गुमराह किया है। बंदी मेडिकल की दूकानों पर

फार्मासिस्टों की अनिवार्यता के खिलाफ करने का एलान किया गया है जबकि प्रधान मंत्री को भेजे गए उनके पत्रक में इस बात का कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। पीएम को भेजे गए पत्रक में ई-फार्मेसी के खिलाफ होने का उल्लेख किया गया

है। ई-फार्मेसी एक तो यूपी में लागू नहीं है दूसरे इस व्यवस्था से सिर्फ दवा के बड़े कारोबारियों पर असर पड़ेगा। आरोप लगाया है कि दूसरा संगठन बड़े व्यापारियों और और दवा कंपनियों के हाथ में कठपुतली की तरह काम कर रहा है। इंदू

सिंह ने कहा है कि डीएम ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया है कि अगर कोई जबरन दूकान बंद कराने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से निबटा जाएगा। इस मौके पर संगठन के एक्शन कमेटी के चेयरमैन प्रमोद


जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, गंगाराम, हरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे। उधर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर 14 अक्तूबर को दवा की दूकानें बद रखने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed