{"_id":"603be0e58ebc3eda4d71a559","slug":"true-tribute-to-nana-tilakdhari-singh-jaunpur-news-vns577372884","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचय प्रबंधन को अपनाना ही तिलकधारी सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचय प्रबंधन को अपनाना ही तिलकधारी सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी तो उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने पानी बचाने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन को संस्थापक ठाकुर तिलकधारी सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए जल संचय प्रबंधन अपनाने का संकल्प दिलाया।
बलरामपुर हाल में हुए समारोह की शुरुआत अतिथियों ने संस्थापक तिलकधारी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से की। डॉ. महेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति को प्रतिभावान विद्यार्थी बनाने का सशक्त माध्यम बताते हुए इसकी खूबियां गिनाई। कहा कि यह नीति अपनाने के बाद कॉलेजों से हुनरमंद युवा तैयार होंगे, जिन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि ठाकुर तिलकधारी सिंह का पूरा जनपद शुक्रगुजार है। उन्हीं के प्रयासों से आज हर कोई लाभान्वित हो रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने इस कॉलेज का छात्र होने पर खुद को गौरवान्वित बताया। अध्यक्षीय संबोधन में गोरखपुर विवि के कुलपति डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों और प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करें। रोजगारपरक शिक्षा का प्रबंधन भी करें। प्रबंधक अशोक सिंह, प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह ने भी विचार रखे। संचालन डॉ अजय कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ वंदना दुबे, डॉ रीता सिंह, कुंवर शेखर गुप्ता, डॉ सुषमा सिंह, डॉ गीता सिंह, डॉ राजेंर प्रसाद गुप्ता, डॉ अरविंद सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, डॉ शिखा श्रीवास्तव, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ धनंजय सिंह, डॉ श्रद्धा सिंह, डॉ माया सिंह, डॉ एसएन उपाध्याय, डॉ महेंद्र त्रिपाठी, डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ अरुण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।