फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Transplanting of paddy caught vigorously after the rain

बारिश के बाद धान की रोपाई ने पकड़ा जोर

Fri, 26 Jun 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Transplanting of paddy caught vigorously after the rain
- शुक्रवार को भी हुई झमाझम बारिश, सुहाने मौसम में गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश से लोगों का मन झूम उठा। सुहाने मौसम में लोगों ने जहां गर्मी से राहत महसूस की वहीं, कृषि कार्य ने भी जोर पकड़ लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतिहर वर्ग धान की रोपाई में मशगूल नजर आया। अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
शुक्रवार को सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था। सुबह कुछ देर तक रिमझिम बूंदे भी गिरी, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया। कुछ देर के लिए अच्छी धूप भी निकली। दोपहर बाद फिर से अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ देर के लिए ही तेज बारिश हुई। इससे शहरी क्षेत्र में जहां कीचड़-फिसलन हो गया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य में जुटे किसानों की सक्रियता बढ़ गई है। बक्शा, करंजाकला, सिकरारा, धर्मापुर, खुटहन सहित अन्य क्षेत्रों में जोर-शोर से लोग धान की रोपाई में जुटे रहे। दूसरी ओर नेवढ़िया क्षेत्र में बारिश से अरहर, मक्का, बाजरा, तिल, उरद, आदि की खेती करने वाले मायूस हो गए हैं। उनका कहना है कि बारिश का यह क्रम रहा तो इन फसलों की बुवाई संभव नहीं होगी। इस महामारी में किसानों के पास खेती ही एक माध्यम थी, वह भी बर्बाद होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

---
बिजली से बचाएगी ‘दामिनी’
- बिजली गिरने से पहले ही अलर्ट कर देगा यह एप
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। बारिश के दौरान बिजली गिरने से होने वाली जान-माल की क्षति रोकने के लिए केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने दामिनी एप लांच किया है। यह एप बिजली गिरने से पहले ही अलर्ट कर देगा। करीब 30-40 मिनट पहले ही सूचना मिलने से व्यक्ति सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पंकज जायसवाल ने बताया कि ‘दामिनी’ एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। ‘दामिनी’ को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने बनाया है। इस एप पर आईआईटीएम पिछले 6 माह से काम कर रही थी। इस एप को इस तरह से बनाया गया है कि यह बिजली गिरने से लेकर उससे बचाव के तरीके और प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से लगभग 30-40 मिनट पहले ही यह एप आपको सावधान कर देगा। चेतावनी के साथ ही यह बचने के तरीके चित्र सहित बताएगा। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन की लोकेशन को चालू करना होगा। आपकी स्थिति के हिसाब से यह आपके स्मार्टफोन वहां का मैप प्रदर्शित करेगा और 20 किमी के दायरे में आसमानी स्थिति को दिखाएगा। 20 किमी के दायरे में बिजली गिरने का अनुमान यह एप 30 से 40 मिनट पहले ही लगा लेगा और चेतावनी भेज देगा। इस एप की मदद से बिजली गिरने से हुई मौतों के आंकड़ों को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed