फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trains and buses leaving Kanvria

ट्रेनों और बसों से रवाना हुए कांवरिए

Wed, 12 Aug 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 12 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trains and buses leaving Kanvria
कांवरियों का जत्था मंगलवार को ट्रेन और बसों से बाबाधाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। जिले के शिव  मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ रही।
विज्ञापन


 त्रिलोचन  महादेव मंदिर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, साईनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में  भी जलार्चन किया। बदलापुर संवाददाता के मुताबिक  कांवरिया संघ का जत्था मंगलवार को श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन से फरक्का
विज्ञापन


 एक्सप्रेस में सवार होकर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। कांवरियों को स्टेशन  तक छोड़ने विधायक ओम प्रकाश दुबे, बाबा भी पहुंचे। उन्होंने कांवरियों को  मिठाई खिलाई और उनके यात्रा मंगलमय होने की कामना के साथ उन्हें विदा
विज्ञापन
विज्ञापन


किया।  इस दौरान सत्यम सिंह, जवाहरलाल, बादल आदि रहे।  सुजानगंज संवाददाता के मुताबिक गौरीशंकर धाम में भारी संख्या में आए  कांवरियों ने जलाभिषेक किया।  सतहरिया संवाददाता के अनुसार  गौरीशंकर धाम सुजानगंज में

जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों में मंगलवार को दिन भर रेला लगा रहा। मुंगराबादशाहपुर के मुख्य मार्ग पर पूरी रात भगवान शिव को जल   चढ़ानें के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। नगर की पुरानी सब्जी मण्डी  में  राजेश कुमार

 गुप्त, अशुतोष अप्पू, बिपिन गुप्ता, रवि तथा नई बाजार में   विश्वनाथ मंदिर पर राजकुमार उमरवैश्य, बबलू गुप्त द्वारा प्रसाद का   वितरण किया गया।


मीरगंज संवाददाता के अनुसार कांवरिया संघ  तिलौरा का जत्था बस द्वारा बोलबंम के जयकारे के साथ रवाना हुआ। जत्थे में          गोविंद मोहन, प्रमोद, अजीत कुमार, सनी श्रीवास्तव, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed