फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   traiktar kee chapet mein aane se baalak kee maut

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम.....

Thu, 31 Dec 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
traiktar kee chapet mein aane se baalak kee maut
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से सायकिल सवार बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर केराकत-जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

देवकली निवासी संतोष राम का पुत्र रोशन (12) बृहस्पतिवार को सायकिल से कोई सामान लेने बाजार में आया था। लौटते समय देवकली-स्टेशन रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही रोशन की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से केराकत-जौनपुर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। दो भाइयों में रोशन बड़ा था। छोटा भाई सौरभ छह वर्ष का है। बेटे की मौत से मां सीमा देवी दहाड़े मारकर रो-रो रही। पिता व अन्य परिवारीजनों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed