फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders should make GST system more effective by paying taxes on time: Varun Tripathi

समय से कर जमा कर जीएसटी व्यवस्था को और प्रभावी करें व्यापारी : वरुण त्रिपाठी

Sat, 06 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traders should make GST system more effective by paying taxes on time: Varun Tripathi
मछलीशहर। राज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को कस्बे के एक मैरिज हाल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों, उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित कर समय से कर जमा कर जीएसटी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर िदया गया।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर राज्य कर जौनपुर वरुण कुमार त्रिपाठी ने रिर्टन फाईलिंग, ई-फाईलिंग पंजीयन संबंधी लाभ जीएसटी 2.0 से संबंदधित कर सुधार तथा जीएसटी के संबंध में शासन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य कर विभाग की प्राथमिकता केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है। पंजीकरण आधार का विस्तार करने तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान संचालित कर रहा है। सहायक आयुक्त राम निवास पांडेय ने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, समाधान योजना एवं ईंट भट्ठे से संबंधित व्यापारियों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने रिर्टन फाइल में आने वाली समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिरीश कुमार गुप्ता, महामंत्री संतोष जायसवाल ,शिशिर गुप्ता, जितेंद्र निगम, राकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, दशरथ विश्वकर्मा, विजय उमर वैश्य, राजेश उमर वैश्य, राजेश गुप्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed