फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   traders cycle of economy

व्यापारी अर्थव्यवस्था की अहम धुरी

Sat, 14 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
traders cycle of economy
नईगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का स्वागत करते जनपद के व्यापारी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जिले में स्वागत किया गया। इस अवसर पर बंसल ने कहा कि व्यापारी इस देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। यही वर्ग सबसे ज्यादा अपराधियों के निशाने पर रहता है।  
विज्ञापन


व्यापारियों की इसी पीड़ा को समझते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया है, जो व्यापारी की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। हम सभी व्यापारी मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में तमाम सरकारें आई और गई परन्तु किसी ने व्यापारी की सुधि नहीं ली। परन्तु मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों के हित में यह कदम उठाया है।  इस मौके पर जिले के व्यापारियों  ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार गुप्ता की अगुवाई में वाणिज्य कर विभाग के प्रस्तावित भूमि खण्ड एवं खराब सर्वर के बारे में ज्ञापन दिया।


  इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व नगर युवा अध्यक्ष आलोक सेठ, निजामुद्दीन अंसारी, हेम सिंह, इरफ ान मंसूरी, रंजीत सोनकर, राजेश यादव, सुशील गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, विजय केडिया, प्रदीप सिंह, मो. दानिश, जावेद सिद्दीकी, नितिन सेठ, धर्मेन्द्र सिंह, पवन मोदनवाल, मुकेश यादव, विनोद उमर आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed