फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To stop the capture, SO sir will have to pay 30 thousand

कब्जा रोकने के लिए एसओ साहब को देने होंगे 30 हजार

Mon, 12 Oct 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
To stop the capture, SO sir will have to pay 30 thousand
जौनपुर। बक्शा थाने के एक सिपाही और सरायहरखू गांव निवासी पीड़ित के बीच जमीन से कब्जा रोकने के लिए हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बातचीत में सिपाही कब्जा रोकने के लिए एसओ को 30 हजार देने की बात कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने 30 हजार देने में असमर्थता जताई तो पुलिस ने विपक्षी को जमीन कब्जा करा दिया। उसने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन

सरायहरखू गांव निवासी दिनेश दुबे का आरोप है कि जिस जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है उस पर किसी भी निर्माण कार्य न करने के लिए कोर्ट ने स्थगन आदेश जारी किया है। बावजूद विपक्षियों ने उस पर निर्माण शुरू करा दिया। वह जब निर्माण रोकवाने के लिए थाने गए तो उनसे पैसे की मांग की गई। पहले बीस हजार रुपये मांगे गए। फिर डिमांड बढ़कर तीस हजार हो गई। जमीन से कब्जा रोकने के लिए की गई रिश्वत की मांग के संबंध में पीड़ित और थाने के एक सिपाही के बीच हुई बातचीत का वायस रिकार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सिपाही कह रहा है कि एसओ साहब को कुल तीस हजार रुपये देना है। यह पैसा उसके पास ही रहेगा काम होने पर एसओ को देंगे नहीं तो वापस कर देंगे। आरोप है कि पीड़ित ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो पुलिस विपक्षी की मदद करने लगी और जमीन पर पांच फीट ऊंची बाउंड्री का निर्माण हो गया। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed