फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To be vulnerable to truck deaths

ट्रक की चपेट में आकर हुई मौत

Sun, 28 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
To be vulnerable to truck deaths
थाना क्षेत्र के सवंशा गांव के पास जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह ट्रक से कुचलकर साइकल सवार बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


 जाम की खबर पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घंटे भर बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन


सवंशा गांव निवासी विजय बहादुर गौतम का 12 वर्षीय बेटा सूरज किसी काम से शिवगुलामगंज बाजार गया था। बाजार से लौटते समय वह सुबह 10 बजे सवंशा मोड़ के पास पहुंचा था तभी बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन


 की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया बालक के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक को एक ढाबे पर खड़ाकर फरार हो गया।  हादसे की खबर मिलते ही बालक के घर वालों के साथ सैकड़ों की संख्या

में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की खबर पर बक्शा पुलिस के अलावा, सिकरारा, बदलापुर थाने की भी फोर्स

 पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता ही गया। बाद में एसडीएम सदर राकेश पटेल और सीओ सदर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को भरोसा दिया कि चालक पर कार्रवाई की जाएगी और


मृत बालक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। एसडीएम के समझाने पर एक घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक जूनियर हाईस्कूल बक्शा में कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed