{"_id":"585d86a54f1c1b1917e3a598","slug":"tips-to-increase-the-agricultural-output","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि पैदावार बढ़ाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि पैदावार बढ़ाने के दिए टिप्स
jaunpur
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि भवन परिसर में आयोजित किसान मेले में सम्मानित किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरीचरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को कृषि विभाग के परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 16 विभागों द्वारा खेती किसानों से संबंधित लगाये गए विभिन्न प्रकार के स्टाल कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे। इस दौरान 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकरी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरीचरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसान उन्नतिशील खेती करके गर्व महसूस कर रहे है। जिन लोगों ने नये तकनीकी का प्रयोग कर फसलों की अच्छी पैदावार सम्मानित हुए है।
इसी प्रकार अन्य किसान भी आधुनिक खेती करके पुरस्कार प्राप्त कर सकते है। कृषि विभाग ममें संचालित योजनाओं का लाभ आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के खाते में सीधे भेजा जा रहा है। किसान भाई मृदा की जांच कराकर ही फसलों की पैदावार करें।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ ने कृषि,उद्यान, पशुपालन, गन्ना व मत्स्य विभाग द्वारा लगाये गए स्टाल को देखा। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कहा कि गेहूं के बीज का अनुदान डीवीटी के माध्यम से किसानों के खाते में जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों डा. अमिताभ, डा. अनिल यादव, डा. सुरेश कन्नौजिया, उपनिदेशक गन्ना शोध बीके सिंह, डा. सन्दीप
कन्नौजिया व डा. नरेन्द्र रघुवंशी ने आधुनिक व वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और फसलों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, एआरकोआपरेटिव गणेश गुप्ता, सहायक अभियंता लघु सिचाई उमाकान्त तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओमकार सिंह व द्वितीय सुग्रीव प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित रहे।