{"_id":"576846f34f1c1b9a74b4875a","slug":"three-uncontrolled-truck-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने तीन को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने तीन को रौंदा, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहूं रोड पर कादीपुर के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे के बाद घर में घुसा ट्रक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मडियाहूं रोड स्थित कादीपुर फूलपुर के पास बाइक सवार दंपती और एक मासूम को रौंद डाला। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया।
जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरसठी क्षेत्र के तेजगढ़ गांव के मूल निवासी शिवधनी सेठ (45) कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला में मकान बनवाकर रहते थे।
वह सोमवार को जंघई क्षेत्र में कबीर पंथी आश्रम में भंडारा में शामिल होने के बाद पत्नी दुर्गावती (40) पुत्र अरविंद (5) के साथ बाइक से आ रहे थे। अभी वह कादीपुर फूलपुर स्थित एक स्कूल के सामने पहुंचे थे कि शहर की तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे सभी की मौत हो गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। ट्रक दीवार से जाकर टकरा गया। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। चालक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। इंस्पेक्टर लाइन बाजार विश्वनाथ यादव ने बताया कि ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।