जौनपुर: डकैती की योजना बनाते तीन लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस दल पर किया फायर, तमंचा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत पुलिस ने अमिहित नहर पुलिया के पास से हल्की मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों डकैती की योजना बना रहे थे। उनके पास से तमंचा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। उनका एक साथी फरार हो गया।
सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, एसआई अवधनाथ यादव, श्रीप्रकाश राय आदि की टीम ने अमिहित पुलिया के पास तीन संदिग्धों की घेरेबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। सतर्कता दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया गया।
उनकी पहचान बालेंद्र यादव निवासी ग्राम अमरौना थाना चंदवक, गोरख यादव निवासी देवकली थाना केराकत, संजय पटेल ग्राम पूरा रघुनाथपुर थाना फ़ूलपुर वाराणसी के रुप में हुआ। उनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई।
बदमाश बालेंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 13 मुकदमे, गोरख यादव के खिलाफ 17 मुकदमे और संजय पटेल के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्त अखिलेश यादव ग्राम महादेवा केराकत के विरुद्ध 5 मुकदमे दर्ज हैं।
विवाद निपटाने गई राजस्व टीम से अभद्रता
सुरेरी क्षेत्र के अड़ियार गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर हुए विवाद का निपटारा करने पहुंची राजस्व टीम से दबंगों ने अभद्रता की। लेखपाल ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का लगाया आरोप लगाया है।
लेखपाल योगेश दुबे के मुताबिक ग्रामसभा की जमीन के विवाद का निपटारा करने नायब तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में प्रभारी राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र तिवारी, ओमप्रकाश व राजस्व टीम गई थी। वहां गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव व अमर बहादुर यादव राजस्व टीम से उलझ गए और अभद्रता की। एसओ मुन्ना राम ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।