फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three girls from Delhi and Ambedkar Nagar were rescued

मुक्त कराई गईं दिल्ली और अंबेडकर नगर से आई तीन लड़कियां

Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three girls from Delhi and Ambedkar Nagar were rescued
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से सोमवार को मुक्त कराया। यह लड़कियां अपने प्रेमी के बहकावे में आकर दिल्ली और अंबेडकरनगर से भागकर आई थीं। पुलिस ने संबंधित थाने पर सूचना दे दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक 16 वर्षीय लड़की का जनपद के लाइन बाजार निवासी एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ ट्रेन पकड़कर चली आई थी। वहीं, परिवारवालों की इसकी खबर हुई तो उन्होंने दिल्ली के पटेल नगर थाने में नामजद प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इधर, प्रेमी पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दोनों लड़कियों को ट्रेन से दिल्ली के लिए भेजकर खुद भी चला गया, जहां दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर परिवार वालों की डर से दोनों बहनें दिल्ली न जाकर वापस ट्रेन से जौनपुर आ र्गईं। इन्हें भोर में चार बजे लाइन बाजार पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास से पकड़ा। वहीं, अंबेडकर नगर जिले के मछरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बक्शा निवासी अखिलेश यादव ने बहला-फुसलाकर लेकर चला आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस दोनों को खोज रही थी। दोपहर में दीवानी न्यायालय के पीछे से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस को घटना के संबंध में बताया गया है, जो लड़कियों को लेने के लिए आ रहे थे। इन्हें लिखापढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed