फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three employees arrested for rigging Rs 70.45 lakh in jaunpur

70.45 लाख क हेराफेरी में तीन कर्मचारी गिरफ्तार,बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three employees arrested for rigging Rs 70.45 lakh in jaunpur
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में ग्राम रोजगार सेवकों और 54 मनरेगा कार्मिकों के तीन साल के मानदेय की रकम के 70.45 लाख रुपये की हेराफेरी ब्लाक के कर्मचारियों ने की है। यह रकम कंप्यूटर आपरेटर के बचत खाते भेज दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर बीडीओ ने लिपिक शकील अहमद अंसारी, लेखा सहायक सूर्य कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र कुमार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बीडीओ राजन राय ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों समेत ब्लाक में तैनात 54 मनरेगा कार्मिकों का तीन साल से मानदेय रुका था। लॉक डाउन को देखते हुए इन कर्मचारियों के बकाया मानदेय भुगतान के लिए 12 मई को शासन से 70 लाख 45 हजार 600 रुपये भेजे गए थे।
विज्ञापन


जिस खाते में शासन से यह धनराशि भेजी जानी थी, उसकी जगह ब्लाक के लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन कर्मचारियों ने कूट रचना कर कंप्यूटर ऑपरेटर के बचत खाते में पूरी धनराशि मंगा ली। इसकी जानकारी होने पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी धन के गबन, जालसाजी, अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर रविवार को सुबह मछलीशहर ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed