फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   three dead in suspicious condition who came from surat

सूरत से आए तीन की संदिग्ध हाल में मौत

Tue, 26 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
three dead in suspicious condition who came from surat
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सूरत से लौटे तीन प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को सर्दी-खांसी, सीने में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद मौत हो गई। इससे ग्रामीण कोरोना की मौत मानकर सशंकित हैं। हालांकि स्वास्थ्य टीम ने सिर्फ एक मृतक व उसके संपर्क में आए लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया है। अन्य व्यक्तियों की मौत हार्ट अटैक से बताकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के पवई थानांतर्गत हंडिया गांव निवासी संतोष तिवारी (40) पुत्र रामफेर तिवारी सूरत में कपड़े की मिल में काम करता था। मंगलवार को वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रतापगढ़ पहुंचा और वहां टेंपो से घर जाने के लिए निकला था। शाहगंज के के फैजाबाद रोड स्थित कृष्णा पैलेस के समीप उसकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में परेशानी और बुखार से तड़प रहे युवक को टेंपो चालक वहीं छोड़कर भाग निकला। युवक ने परिजनों को सूचित किया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। साथ में यात्रा कर रहे उसी के गांव के निवासी सोनू, नीरज, संजय व राजकुमार के मुताबिक संतोष को बुखार व सांस लेने में शिकायत थी, जो शाहगंज में अचानक बढ़ गई। सूचना पाकर पत्नी प्रीति और बेटी दिव्या परिवार के साथ मौके पर पहुंचीं। मृतक में कोरोना के लक्षण से लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अलावा एसडीएम राजेश वर्मा को दी दी। अधिकारियों ने पहले तो शव घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन बाद में अधिकारियों को जानकारी देने पर दो घंटे बाद मृतक संषोत और उसके साथ आए सोनू व नीरज का सैंपल लिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्रर (55) परिवार के साथ सूरत में रहकर व्यवसाय करते थे। वह अपनी पत्नी और चार बेटों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मंगलवार की शाम 4 बजे जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह स्टेशन पर ही गिर गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कलां गांव में नन्हे राम (45) एक सप्ताह पूर्व सूरत से आया था। वह सर्दी जुखाम से पीड़ित था। मंगलवार की सुबह उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजनों स्थानीय पीएचसी ले गए, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से नन्हे राम की मौत हुई है। लिहाजा बिना सैंपल लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed