{"_id":"603be1928ebc3ec44635ac2f","slug":"three-crore-will-be-spent-to-prevent-road-accident-jaunpur-news-vns5773734166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे रोकने के लिए खर्च होंगे तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे रोकने के लिए खर्च होंगे तीन करोड़
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी तहसील और ब्लाक को जोड़ने वाली सड़कें और अन्य प्रमुख जिला मार्गों पर बढ़ते हादसों पर नियंत्रण के लिए पीडब्लूडी ने सुरक्षा इंतजाम की तैयारी शुरू कर दी है। इन सड़कों पर संकेतक बोर्ड, स्पीड बोर्ड, रंबल स्ट्रीप, रेडियम पट्टी लगाने के साथ स्कूल और घनी आबादी वाले इलाकों में भी बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने तीन करोड़ का बजट मंजूर किया है। पीडब्लूडी के तीनों डिवीजन एक-एक करोड़ खर्च कर सकेंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
तकरीबन 57 लाख की आबादी वाले इस जिले में कुल 3956 सड़कें है और इन सड़कों का 6196.753 किलोमीटर का लंबा जाल है। सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। हालांकि सड़क हादसों के लिए सड़कों की खामियों के अलावा यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाने वाले भी जिम्मेदार हैं पर लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर मौजूद खामियों को दूर करने की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिए मुख्य मार्ग से कनेक्ट होने वाले सभी ग्रामीण मार्गों पर पचास मीटर पहले रंबल स्ट्रीप और स्टॉप बोर्ड लगाया जाएगा। इससे कोई भी वाहन तेजी से मुख्य मार्ग पर नहीं चढ़ सकेंगे। इसके अलावा जहां कहीं सड़कों पर मोड़ है वहां भी मोड़ से पहले बोर्ड लगाया जाएगा जिससे वाहन चालकों को पता चल सके कि आगे सड़क पर मोड़ है। स्पीड बोर्ड के साथ ही अस्पताल, स्कूल, घनी आबादी से पहले भी दोनों तरफ सड़क पर बोर्ड लगाए जाएंगे। साढ़े पांच मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों के दोनों किनारों और बीच में भी सफेद रंग की रेडियम पट्टी लगाई जाएगी।