फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three baraties died in road accidents in Jaunpur

जौनपुर: सड़क हादसों में तीन बरातियों की मौत, दो की लौटते समय गई जान, तीसरा शामिल होने जा रहा

Sat, 20 Nov 2021 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Nov 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Three baraties died in road accidents in Jaunpur
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में दो स्थानों पर शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बरात में शामिल होने के बाद लौटे थे, जबकि एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव बाजार में शुक्रवार की रात 10 बजे बधवा की तरफ से एक बोलेरो मियांचक की तरफ जा रही थी। बारीगांव के पास बोलेरो मियांचक की ओर से आर रहे बाइक सवार दो युवकों से टकरा गई। बोलेरो की रफ्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल बाइक सवार दोनों युवकों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के भवादीपुर गांव निवासी संजय(42) पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा और नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटिया वीर गांव निवासी नटवरलाल शर्मा(40) पुत्र स्वर्गीय बनारसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बरात से लौटे थे।

थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने बताया कि चालक की तलाश जारी है। अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण मुकदमा नहीं दर्ज है।

उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार के पास ट्रक से टकराकर लाइन बाजारा थाना क्षेत्र के भूपतिपट्टी गांव निवासी सुभाष सोनकर(25) पुत्र रतन सोनकर की मौत हो गई। वह शुक्रवार की शाम बाइक से बाइक बरात में शामिल होने के लिए जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed