फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three and four wheelers will be banned in the city

Jaunpur News: शहर में प्रतिबंधित रहेंगे तीन व चार पहिया वाहन

Mon, 20 Oct 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three and four wheelers will be banned in the city
जौनपुर। शहर में दीपावली पर सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान चार पहिया, काॅमर्शियल वाहन, तीन पहिया ऑटो व ई-रिक्शा शहर के अंदर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन पॉलिटेक्निक चौराहे से होकर सिपाह व वाराणसी मुख्य मार्ग से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि जेसीज से ओलंदगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। यहां से वाहन सीधे मुख्य मार्ग से होते हुए आगे बढ़ेंगे। इसी तरह पाॅलिटेक्निक चौराहे से ओलंदगंज की तरफ जाने वाले वाहन भी रोक दिए जाएंगे। इन वाहनों को भी मुख्य मार्ग से भेजा जाएगा। मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी की तरफ जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। ये वाहन मछलीशहर पड़ाव या बदलापुर पड़ाव की तरफ से ही आ-जा सकेंगे। बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलंदगंज की तरफ जाने वाली गाड़ियां भी रोकी जाएंगी। यहां के वाहन भी मछलीशहर पड़ाव या बदलापुर मार्ग की तरफ से ही आ-जा सकेंगे। नखास तिराहा (सद्भावना) से ओलंदगंज की तरफ जाने वाले वाहन भी रोक दिए जाएंगे। ये वाहन कलेक्ट्रेट वाले रास्ते से आएंगे। सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले वाहनों भी रोके जाएंगे। इन वाहनों को किला रोड होकर भेजा जाएगा। चांद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले प्रतिबंधित रहेंगे। इधर के वाहन मुख्य हाईवे की तरफ से ही आ-जा सकेंगे। अशोक टाकीज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू की तरफ जाने वाले वाहन पाॅलिटेक्निक चौराहे से होते हुए मुख्य मार्ग से आ-जा सकेंगे। शहर में प्रवेश की जगह वाहन नईगंज से होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहे से होते हुए सिपाह जाएंगे। वाराणसी जाने वाले वाहन वाजिदपुर तिराहा, लाइन बाजार, एआरटीओ कार्यालय होते हुए गंगापट्टी रेलवे क्राॅसिंग होकर जाएंगे। शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश रात 10 बजे के बाद ही संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ताकि दीपावली पर सोमवार को लोगों को शहर में जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। अगले दिन से पुराने तरीके से यातायात व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed