{"_id":"6811b17196c9d7bde401436b","slug":"thief-stole-child-from-shahganj-railway-station-and-threw-in-pond-died-in-jaunpur-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहा था चोर, पीछा करने पर एक महीने के मासूम को तालाब में फेंका; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहा था चोर, पीछा करने पर एक महीने के मासूम को तालाब में फेंका; मौत
Wed, 30 Apr 2025 10:44 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:44 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहगंज रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहे चोर का आरपीएफ और जीआरपी ने पीछा किया। इस पर उसने बच्चे को तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बच्ची को तालाब में फेंका
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार- पांच के मध्य सो रहे एक परिवार का चोर ने एक माह का बच्चा चोरी कर लिया। भागते समय आरपीएफ, जीआरपी पुलिस के दौड़ाने पर आरोपी चोर ने बच्ची को तालाब मे फेंक दिया।
विज्ञापन
जीआरपी के अथक प्रयास से बच्ची को बेहोशी की हालत में तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक ने बालक को कुचला, मौत; बरात में शामिल होने के लिए गया था किशोर
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ जीआरपी वाराणसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजिकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
करिया पुत्र लालजी शाहपुर जलालपुर अंबेडकर घर से आकर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह आजमगढ़ जा रहे थे। घटना के बाद से पत्नी लालमनी का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन