{"_id":"5f206b2c8ebc3e63865e36e8","slug":"there-will-not-be-mass-prayers-in-bakrid-open-ban-on-sacrifice-jaunpur-news-vns53845675","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद में भी नहीं होगी सामूहिक नमाज, खुले में कुर्बानी पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद में भी नहीं होगी सामूहिक नमाज, खुले में कुर्बानी पर भी रोक
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि बकरीद पर सामूहिक नमाज नहीं होगी और खुले में कुर्बानी पर भी रोक है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद व रक्षाबंधन को शांत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बकरीद में सामूहिक रूप से नमाज अदा न करें और न खुले में कुर्बानी दें। एक साथ पांच लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत है। शांति समिति के सदस्यों को आश्वासन देते हुए डीएम ने कहा कि त्योहार के समय जनपद में साफ-सफाई, पानी एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। किसी भी त्योहार में कोई भी मेला लगाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ न लगाने की अपील की। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि त्योहारों में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न होने दें। बकरीद पर प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी कदापि न दी जाए। बैठक में एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, शांति समिति के सदस्य डॉ. शकील, अध्यक्ष मरकजी सिरत अरशद कुरैशी, सुधीर कुमार साहू, प्रबंधक शिया जामा मस्जिद एएम डेजी, अध्यक्ष हुसैनी फोरम इंडिया सैय्यद मोहम्मद हसन, मोहर्रम कमेटी के परवेज हसन, राम बसावन अग्रहरि, उमाकांत गिरी आदि मौजूद रहे।
हाजी हरमैन का उर्स स्थगित
जफराबाद। नगर के शेखवाड़ा मोहल्ले में स्थित हाजी हरमैन शेख सदरूद्दीन चिरागे-ए-हिंद की दरगाह पर बकरीद के एक दिन पहले 31 जुलाई को
होने वाले उर्स को स्थगित कर दिया गया है। हाजी हरमैन कमेटी के अध्यक्ष सुल्तान खान, संरक्षक शकील खान और सचिव एबाद खान ने डीएम से मिलकर इसका पत्र सौंपा। कोविड-19 को देखते हुए उर्स के स्थगन की जानकारी देने के लिए डीएम के माध्यम सेपड़ोसी जनपद आजमगढ़, भदोही, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, चंदौली आदि को सूचना भेजी गई।