फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no sale of illegal liquor anywhere, the reason behind Ramnath's murder

कहीं अवैध शराब की बिक्री तो नहीं है रामनाथ की हत्या की वजह

Sun, 29 Mar 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is no sale of illegal liquor anywhere, the reason behind Ramnath's murder
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में हुई रामनाथ शर्मा (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि रामनाथ की हत्या 26 मार्च की शाम को ही कर दी गई थी। उनके सिर, पीठ और शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस पंप से हो रही अवैध शराब की बिक्री को हत्या का कारण मानकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सरायमोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामनाथ शर्मा का शव 28 मार्च को सुबह उनके घर से दो सो मीटर दूर लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खाई में मिला था। वह 26 मार्च को सुबह घर से निकले थे। शाम को घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की गई। 28 मार्च को सुबह उनका शव मिला तो सनसनी फैल गई। रामनाथ के बेटे पवन और सनी के मुताबिक वह 27 मार्च को पिता को ढूंढते हुए जब पंप पर गया था। पंप बंद था। यहीं से तीन सौ मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल भी सुबह जब पंप पर पहुंचा था तो भी पंप बंद होने का कारण सिपाही ने कर्मचारियों से पूछा तो वे कुछ नहीं बता सके थे। पुलिस पंप के मैनेजर फूलपुर वाराणसी निवासी राकेश कुमार और एक अन्य को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। जानकारों के मुताबिक एक दिन पहले पंप से दारू बेचने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया था। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे डाग स्क्वाड ने भी पंप के इर्द गिर्द ही घूम कर रह गया था। सीओ जितेंद्र दुबे का कहना है कि रामनाथ के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि शव मिलने से दो दिन पहले हत्या हुई थी। पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पंप के मैनेजर समेत दो को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed