फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no fixed fare for e-rickshaws and auto rickshaws in the city, drivers are charging arbitrarily

UP: जौनपुर में ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा का किराया तय नहीं, मनमाना वसूल रहे चालक; मना करने पर होता है विवाद

Mon, 18 Aug 2025 01:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 01:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ई-रिक्शा और ऑटो चालक मनमाना किराया मसूल रहे हैं। कोई रेट बोर्ड न होने के कारण दोगुना से तीनगुना तक किराया मांग लिया जाता है। आरोप है कि मना करने पर चालक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन
There is no fixed fare for e-rickshaws and auto rickshaws in the city, drivers are charging arbitrarily
ई-ऑटो चालकों की मनमानी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Jaunpur News: शहर में ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा की मनमानी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इन वाहनों का न तो किराया तय है न ही रुकने का कोई नियम है। कोई रेट बोर्ड भी संबंधित विभाग की ओर से नहीं लगाया गया है। इसके कारण वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं जिससे आए दिन चालक व यात्रियों में विवाद भी हो रहा है।

विज्ञापन


जिले में कुल 5278 ई-रिक्शा, 1912 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं। जिसमें 2000 से अधिक ई-रिक्शा व 1200 ऑटो रिक्शा का संचालन शहर में होता है। इनके लिए 16 रूट तय किए गए हैं, लेकिन अभी तक एआरटीओ व नगर पालिका की ओर से किस रूट पर कितना किराया है इसका निर्धारण नहीं किया गया है। न ही ई-रिक्शा चालक रूट चार्ट का फालो कर रहे हैं। जिससे आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन


वहीं मनमाना किराया वसूली से यात्रियों से विवाद भी हो जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कें ही नहीं प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के आस-पास भी सुबह से शाम तक ई-रिक्शा चालक सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग कर जाम की समस्या को भी बढ़ावा दे रहे हैं। बक्शा निवासी राकेश सिंह ने बताया कि मुंबई जा रहे पिता को जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ाने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या से परेशान हो रहे लोग

जेसीज चौराहा से जौनपुर जंक्शन तक किराया 20 रुपये हैं रात में ई-रिक्शा वाले 30 रुपये ले लिए। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। इसी तरह वाराणसी जाने के लिए जौनपुर जंक्शन पर पहुंचे सौरभ यादव, सचिन तिवारी ने बताया कि शाम होते ही ई-रिक्शा वालों की मनमानी शुरू हो जाती है। 20 की जगह 30 से 40 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है।

किराया सूची तैयार करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें कमेटी गठित कर किराया सूची तैयार किया जाएगा। सभी मुख्य चौराहों पर सूची लगा दी जाएगी। मनमानी किराया लेने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - एसके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed