फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is a better prospect of tourism development in the district

जिले में है टूरिज्म विकास की बेहतर संभावना

Sat, 26 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is a better prospect of tourism development in the district
मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने शनिवार को जौनपुर में पर्यटन विकास के लिए टूरिज्म वैलफेयर एसोसिएशन वाराणसी के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान जौनपुर को वाराणसी टूरिस्ट सर्किट में शामिल करने की बात कही गयी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर में प्राचीन और मध्यकालीन काल की विशिष्ट ऐतिहासिक धरोहरें जैसे महर्षि यमदग्नि का आश्रम, शाही किला, शाही पुल, अटाला मस्जिद और चौकियां माता मंदिर, शहीद स्मारक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गुजर ताल मौजूद है। इस अवसर पर जौनपुर टूरिज्म को लेकर प्रस्तुतीकरण भी किया गया। वाराणसी से आए एसोसिएशन के सदस्यों ने शाही किला, शाही पुल, अटाला मस्जिद और राजा जौनपुर की हवेली का भ्रमण कर फीडबैक और कई सुझाव दिए। साथ ही बताया कि जौनपुर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन लोगों का प्रयास रहेगा कि वाराणसी आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को जौनपुर लाया जाए। ताकि यहां भी पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed