फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft of Rs 2.5 lakh from four shops in one night

Jaunpur News: एक ही रात चार दुकानों से ढाई लाख की चोरी

Tue, 24 Dec 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 2.5 lakh from four shops in one night
क्षेत्र के झिम्मलगंज बाजार में रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों का शटर तोड़ कर ढाई लाख की नकदी समेत कीमती सामान चुरा लिए। एक साथ चार दुकानों से भीषण चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बाजार से सटे हसनपुर गांव निवासी संदीप अग्रहरि ने बताया कि बाजार में उनकी इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल की दुकान है। चोरों ने दुकान में रखे 60 हजार रुपये उड़ा दिए। बेलगहना गांव के पूर्व प्रधान विजय कुमार यादव उर्फ बबलू उक्त बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। बताया कि रविवार को दुकान बंद करने से पहले बिक्री का डेढ़ लाख रुपया नकद लॉकर में रखा था। चोर इसे ले उड़े।
विज्ञापन

इसी गांव के आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि बाजार स्थित उनके मेडिकल स्टोर के गल्ले में रखे आठ हजार रुपये चोर उठा ले गए। गांव के ही अनिल कुमार अग्रहरि ने दुकान से 30 हजार नकद चोरी की शिकायत की है। सोमवार को सूचना परडायल 112 पुलिस व थाने के एसआई कमलेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed