फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Youth Parliament at the University of

विश्वविद्यालय में लगी युवा संसद

Sun, 19 Apr 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 19 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Youth Parliament at the University of
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कान्फ्रेंस हाल में शनिवार को 12वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद डा. केपी सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद और मंत्री बने छात्र-छात्राओं ने तमाम समस्याओं पर सवाल उठाए। युवा संसद की कार्यवाही स्पीकर बनी अनम बेग के सभी सांसद के स्वागत के साथ शुरू हुई। सेक्रेटरी जनरल दिव्या सेठी ने नवनिर्वाचित सांसद अमर
विज्ञापन


 भारती एवं अभिषेक को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने नए मंत्रियों का सदन से परिचय कराया। प्रश्नकाल की शुरुआत करते हुए स्पीकर ने निवेदिता श्रीवास्तव को आमंत्रित किया। निवेदिता ने प्रश्न किया कि अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन


 कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय बने हैं और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय क्यों नहीं बनाया गया। इसका जवाब देते हुए एचआरडी मंत्री बनीं साधना गौतम ने कहा कि देश में कुल 42 केंद्रीय

विश्वविद्यालय हैं और जहां तक मेरी जानकारी में है वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का कोई प्रस्ताव अब तक मंत्रालय में नहीं आया है। प्रस्ताव आने पर मंत्रालय अवश्य विचार करेगा। इसी तरह से रुचि

ने कृषि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री से यह जानकारी प्राप्त करनी चाही कि गोदामों में लापरवाही के कारण अनाज बर्बाद होने की जानकारी है? सदन में प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका रजनीश पांडेय ने अदा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा

 के चलते किसानों की व्यथा से जुड़े सवाल पर सरकार को कठघर में खड़ा किया। युवा संसद में विश्वविद्यालय के छात्रों को किरदार निभाते देख सांसद डा. केपी सिंह ने कहा कि आप भविष्य के सांसद हैं। अध्यक्ष प्रो. डीडी दूबे ने विद्यार्थियों

की प्रतिभा की सराहना की। विशिष्ट अतिथि डा. राजमणि मिश्रा ने कहा कि संसद में सकारात्मक भूमिका की प्रतीक्षा देश कर रहा है। अतिथियों का स्वागत डा. अजय द्विवेदी, डा. आशुतोष कुमार सिंह, डा. मनोज मिश्र एवं डा. अवध


बिहारी सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। संचालन डा. मानस ने किया। दर्शक दीर्घा में डा. एके श्रीवास्तव, डा. दिग्विजय सिंह, डा. सुनील सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed