फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man sitting on the railing fell into the river

रेलिंग पर बैठा युवक नदी में गिरा

Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting on the railing fell into the river
जौनपुर। गोमती नदी की रेलिंग पर सोमवार को बैठा युवक संतुलन बिगड़ने पर नदी में गिर गया। नदी में उसे गिरते देख लोग सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन करा रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक शाही पुल की रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गोमती नदी में गिर गया। यह सब देख पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह छटपटाते हुए नदी में गिर गया। वहीं, सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करा रही है। शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह का कहना है कि युवक की पहचान दिलीप राजभर (26) के रूप में हुई है, जो कोहड़ा थाना पवई जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed