{"_id":"62f9441f3f9f91432510b980","slug":"the-whole-city-is-decorated-today-the-tricolor-will-be-hoisted-jaunpur-news-vns6692472168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गया सारा शहर, आज लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजाया गया नगर पालिका परिषद। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
जौनपुर। देश के आजादी के 75वें वर्ष पर इस बार अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जनपद के 250 सरोवरों से लेकर कार्यालयों व घर-घर तिरंगा फहराने की तैयारी है। अधिकांश लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगा भी लिया है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर इस बार प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है। हर घर तिरंगा फहराने को लेकर दस लाख घरों तक तिरंगे का वितरण किया गया है। साथ ही ढाई हजार सरकारी भवनों में आन, बान व शान से ध्वजारोहण किया जाएगा। 15 अगस्त को सुरक्षा की दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शाही पुल समेत सभी ऐतिहासिक स्थलों को झालरों से सजाया गया है। कई शिक्षण संस्थाओं समेत कलेक्ट्रेट, नगर पालिका जौनपुर को तिरंगे के कलर में ला इट से पूर्व संध्या पर ही सजाया गया है। वहीं, जिले के सभी नगर निकाय झालरों से सजाए गए हैं। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट से लेकर सभी सरकारी भवनों, ग्राम सचिवालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसमें सभी अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। इसमे शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन पहले से ही सरकारी भवनों व ऐतिहासिक इमारतों को शानदार तरीके से सजाया गया। पहली बार 250 अमृत सरोवरों पर भी ध्वजा रोहण की खास तैयारी की गई है। इसके लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही अमृत सरोवरों के तहत अमृत वन के तहत वृहद पौधारोपण भी किया जाएगा। पुलिस लाइन सहित जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग तेज कर दी है। खुफिया विभाग भी अपने स्तर पर जिले के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर लगाए हुए हैं।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजाया गया शाही किला गेट। संवाद- फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।