फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The water did not reach the canals, how the nursery would be planting paddy

नहरों में नहीं पहुंचा पानी सूख रही नर्सरी कैसे होगी धान की रोपाई

Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The water did not reach the canals, how the nursery would be planting paddy
सुरेरी क्षेत्र के भदखिन गांव से गुजरने वाली सूखी नहर। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले की अधिकांश नहरों में पानी नहीं है। सूखी नहर में दरारें फट रही हैं। धान की नर्सरी भी खेतों में सूख रही है। किसान नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। जिले कुछ निगीचुनी नहरों को छोड़कर शेष सभी की कमोवेश यही हालत है। किसान बारिश होने के इंतजार कर रहे हैं। बारिश हो तो खेतों की जुताई का काम शुरू हो। अभी तो खेतों में दरारें पड़ी है। ऐसे में खेत की तैयारी भी नहीं हो पा रही है। कई क्षेत्रों में तो अब तक धान की रोपाई का काम शुरू हो जाती थी। लेकिन बारिश नहीं होने से खेती का काम लेट हो रहा है।
विज्ञापन

सुरेरी क्षेत्र के भदखिन, भानपुर, कोचारी, देहुआ आदि गांवों से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 39 पटखौली में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों के खेती का काम प्रभावित हो रहा है। भदखिन निवासी अजय शर्मा, अतुल चौबे, संदीप, विकास का कहना है कि प्रतिवर्ष माइनर की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किया जाता है। लेकिन सफाई नहीं होती है। अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। बदलापुर में शारदा सहायक खंड 36 भीमपुर रजवाहा में दरारें फट रही हैं। सरोखनपुर के किसान सुरेश शुक्ला, मिठाई लाल मौर्या, अशोक सिंह, विनोद कुमार सिंह, भलुआही के राजदेव सिंह, आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी किसी तरह डाल दिया गया है, लेकिन धान की रोपाई के समय मानसून धोखा दे रहा है। सरायहरखु, मुहम्मदपुर, बेलापार चुरावनपुर, बक्सा, भटपुरा, सुजियामऊ के किसान पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। राजाबाजार क्षेत्र के बिझवट, सराय पड़री, कोईरीपुर, बैरमा, भटपुरा, मस्थरी, गोकुला, इब्राहिमपुर, मजीठी, लोहरियाव, बजहां, भटौली, सेतापुर, घरवासपुर, रसिकापुर, मैंदीपुर, मितांवा समेत दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान धान की खेती के लिए तैयारी नहीं हो पा रही है। शारदा सहायक खंड 36 रजवाहा नहर के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। समय पर बारिश नहीं होने और नहर में पानी नहीं छोडे़ जाने से किसानों में बेचैनी बढ़ रही है। किसान एकता मंच के पूर्व अध्यक्ष और अखंड राजपूताना, सेवासंघ अध्यक्ष इब्राहिमपुर गांव के किसान अशोक सिंह ने बताया कि नहर विभाग की लापरवाही से किसानों के धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। फत्तूपुर के किसान सरनाम सिंह, सदरूद्दीनपुर के मुन्ना यादव, दीपक सिंह रिन्कू, मस्थरी के लालजी उपाध्याय, राकेश मौर्य, मजीठी के मुन्ना सिंह, पूर्व प्रधान शेरबहादुर यादव आदि ने नहर विभाग से पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed