{"_id":"5ab3f96d4f1c1ba6768b715f","slug":"the-teachers-did-yagna","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
jaunpur
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ करते वित्त विहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने गुरुवार को मूल्यांकन केंद्र सरस्वती इंटर कालेज के परिसर में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बुद्धि- शुद्धि यज्ञ किया। वित्तविहीन शिक्षकों ने यज्ञ में आहुतियां डाली और सरकार को वित्तविहीन शिक्षकों के पक्ष में फैसला लेने के लिए प्रार्थना की।जनपद में गठित वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त मोर्चा की अगुवाई कर रहे माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह के साथ वित्तविहीन शिक्षक मूल्यांकन केंद्र सरस्वती इंटर कालेज के परिसर में पहुंचे। वित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों से कांपियां न जांचने का अनुरोध किया। मूल्यांकन परिसर में हवन कुण्ड बनाकर बुद्धि- शुद्धि यज्ञकर सरकार के लिए सद्बुद्धि मांगी। इस मौके पर अखिलेश सिंह, छोटेलाल यादव, मंगरु राम मौर्य, राजेश मिश्र, श्रद्घेय गुप्त, सुनील शुक्ला, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, अशोक यादव, चंदा मिश्रा, विभा पांडेय, साफिया खान, प्रीति बरनवाल, रम्भा सिंह, मंजूला पांडेय, रेनू सिंह जय सिंह यादव, दिनेश यादव, रविंद्र यादव, अनिल उपाध्याय, ज्योति भूषण सिंह रहे।
लन जिला महामंत्री शरद सिंह ने किया।
विज्ञापन
लन जिला महामंत्री शरद सिंह ने किया।