फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The teacher who was verifying the vaccination was beaten up by the elders

टीकाकरण का सत्यापन कर रहे शिक्षक को मनबढ़ों ने पीटा

Sat, 29 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The teacher who was verifying the vaccination was beaten up by the elders
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में शनिवार को कॉविड-19 वैक्सीनेशन में लाभार्थियों का सत्यापन कर रहे एक शिक्षक की गांव के मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीडि़त शिक्षक राजबहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसी गांव के संजय तिवारी, आयुष तिवारी तथा पवन तिवारी पर मारपीट करने सहित गाली गलौज देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरिया निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय रारीकला के सहायक अध्यापक राजबहादुर यादव की ड्यूटी नरेंद्रपुर गांव में वैक्सीनेशन में लगाई गई थी। जहां निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने वालों का सत्यापन शिक्षक द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ ने पहुंचकर शिक्षक से घर पर चलकर सत्यापन करने की बात कहने लगे। जब शिक्षक द्वारा यह कहा गया कि हमारी ड्यूटी जहां लगी है वहीं सत्यापन करेंगे। इसी बात को लेकर मनबढ़ों ने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थोड़ी देर में सीएचसी के अधीक्षक डा. संजय दुबे भी मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर लगते ही खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रदेव मिश्र सहित शिक्षकों का जमावड़ा थाने पर हो गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन को चेताया है कि शिक्षक की पिटाई करने वाले अवांछनीय तत्वों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, शिक्षक ड्यूटी नहीं करेंगे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह शुड्डू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह, अनिल पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, राधेश्याम चौरसिया, देवेंद्र यादव, शरद यादव, डा. ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश सिंह, विपुल पाल, सुनील चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed