फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The student died due to head injury

Jaunpur News: सिर में चोट लगने से हुई थी छात्र की मौत

Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The student died due to head injury
क्षेत्र के सेमरहो गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र की विद्यालय से घर लौटते समय हुई मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें छात्र के सिर में गहरी चोट के चलते मौत होना बताया गया है। वहीं विद्यालय की सुरक्षा को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। बहरहाल पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने से घटना के पीछे के पहलु जानने के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है।
विज्ञापन

सेमरहो गांव निवासी हीरालाल सरोज का 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सरोज बंधवां बाजार स्थित कंचन बालिका इंटर काॅलेज में हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को स्कूल में छुट्टी के बाद गेट के पास गिरने से उसकी मौत हो गइऱ्ई। परिजन छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे। जबकि स्कूल प्रशासन साइकिल से गिरकर मौत होना बता रहा था। बाद में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज उदय प्रताप सिंह के समझाने बुझाने पर भी परिजन नहीं माने तो उच्चाधिकारियों को बुलाया गया। जिसके बाद एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह मौके पर पहुंचे और विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामला शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हो सका था। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को स्कूल में बच्चे भी नहीं आए। स्कूल पूरी तरह बंद रहा। पीएसी के जवान भी स्कूल परिसर डटे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत होना बताया गया है। इसी आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed