{"_id":"605791048ebc3e590d66c0e6","slug":"the-situation-of-ground-water-level-in-16-blocks-is-worrisome-jaunpur-news-vns581198374","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 16 ब्लाकों में भूगर्भ जलस्तर की स्थिति चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 16 ब्लाकों में भूगर्भ जलस्तर की स्थिति चिंताजनक
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में भूगर्भ जलस्तर की स्थिति काफी गंभीर है। करीब 16 ब्लाकों में जलस्तर औसत से काफी नीचे है। इन ब्लाकों में जलस्तर सुधारने के लिए जिसमें विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन ब्लाकों में ट्यूबवेल, जेट पंप की गहरी बोरिंग पर रोक लगाया गया है। जिले में तालाबों की खोदाई व नहरों की सफाई से लेकर सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि की सुविधा की जा रही है।
जिले में कुल 21 ब्लाक हैं। इसमें मात्र पांच ब्लाकों में ही जलस्तर सामान्य है। शेष 16 ब्लाकों को अतिदोहित, क्रिटिकल व सेमी क्रिटिकल ब्लाक के रूप में बांटा गया है। इन ब्लाकों में जल संरक्षण व उसके संचयन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में परिषदीय विद्यालयों, अस्पतालों व ब्लाकों सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे जल का संचयन हो सके, इसके अलावा चेक डेम बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक गांवों में मनरेगा के तहत दो-दो तालाबों का और निर्माण कराने सहित नाद व बसुई नदी की सफाई कराने की योजना बनाई गई है, जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
---
इन ब्लाकों में स्थिति खराब
जौनपुर। जिले के बदलापुर, करंजाकला, केराकत, महराजगंज, सिरकोनी को अति दोहित ब्लाक के रूप में रखा गया है। वहीं बक्शा, सिकरारा, मुफ्तीगंज को क्रिटिकल और बरसठी, धर्मापुर, मड़ियाहूं, खुटहन, रामनगर, रामपुर, डोभी व जलालपुर को सेमी क्रिटिकल है। इन सभी ब्लाकों में जलस्तर की स्थिति चिंताजनक है। इन ब्लाकों में जल स्तर ऊपर उठाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
---
मनरेगा के तहत खोदे गए हैं 105 मॉडल तालाब
जौनपुर। भूगर्भ जल स्तर उपर उठाने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच तालाब बनवाने का कार्य किया गया है। इस दौरान कुल 105 मॉडल तालाब इस साल बनवाए गए हैं। तालाब का निर्माण मनरेगा के तहत किया गया है।
---
वर्जन...
सीडीओ के निर्देश पर सोमवार से जल दिवस के अवसर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक गांवों में दो-दो तालाब बनाने और परिषदीय विद्यालयों व ब्लाक सहित अन्य सरकारी भवनों में हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाया जाएगा। डार्क जोन ब्लाकों में जल दोहन पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है। -बीबी सिंह, जिला विकास अधिकारी।