फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The rigging of funds raised to help Kargil martyrs will be investigated

जौनपुर: कारगिल शहीदों की मदद को जुटाए फंड में धांधली की होगी जांच, 1999 में शिक्षकों से एकत्रित किए गए 10.76 लाख

Thu, 12 Nov 2020 10:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Nov 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
The rigging of funds raised to help Kargil martyrs will be investigated
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

कारगिल शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए जौनपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एकत्रित 10 लाख 76 हजार 50 रुपये गबन के मामले में त्रिस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।  सरकारी धन की हेराफेरी का यह मामला करीब 18 साल बाद फिर चर्चा में आया है।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के मड़ियाहूं ब्लाक के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने पिछले महीने तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप था कि वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों की सहायता के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन से 150 रुपये की दर से कटौती की गई थी।
विज्ञापन


कुल 10 लाख 76 हजार 50 रुपये एकत्र हुए थे। यह धनराशि विभाग के खाते में छह महीने तक  वैसे ही पड़ी रही। इसके खिलाफ कुछ शिक्षक कोर्ट गए तो 9 लाख रुपये उड़ीसा के तूफान पीड़ितों को भेज दिया गया, जबकि बाकी 1 लाख 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्कालीन जिलाध्यक्ष के खाते में शिक्षक भवन की मरम्मत के नाम पर भुगतान कर दिया गया। तत्कालीन जिलाध्यक्ष के रिटायर होने के वर्षों बाद भी इस धन की वसूली नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है। अब जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed