{"_id":"61aa62df94d2ec15956cadb6","slug":"the-old-woman-was-suffering-due-to-beating-was-strangled-with-a-mofler-jaunpur-news-vns6257912121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से तड़पने लगी थी वृद्धा, मोफलर से घोंट दिया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से तड़पने लगी थी वृद्धा, मोफलर से घोंट दिया था गला
विज्ञापन
फोटो----
पिटाई से तड़पने लगी थी वृद्धा, मोफलर से घोंट दिया था गला
पहले पुआल के भूसे में छुपाया था शव, फिर पड़ोसी के खेत में लेटाकर दी थी जानकारी
पुलिस ने आरोपियों का भेजा न्यायालय चालान, पोस्टमार्टम से खुला राज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुरेरी। थाना क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव निवासी धर्मा देवी (72) की मौत का राज आखिरकार शुक्रवार को खुल गया। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि धर्मा देवी बैगन तोड़ने के लिए गई। जिसे खेत मालिक ने पकड़ लेने पर मार दिया था, जिससे वह तड़पने लगी थी। इसके बाद उसने अपने मोफलर से उसकी गला घोंट दिया था।
घर पर अकेले रह रही धर्मा देवी बीते 19 नवंबर को संदिग्ध रूप से घर से गायब हो गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर घर वाले गुजरात से आए थे और 21 नवंबर को थाने में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर 30 नवंबर को बैगन के खेत से धर्मा देवी का शव बरामद किया था। उस समय आरोपियों ने करंट की चपेट में आने से खेत में वृद्धा की मौत होने और खुद के फंसने की डर से शव को ठिकाने लगाने की बात कही थी। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को गला कसकर दबाने से मौत होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। आरोपी महेंद्र पटेल ने यह कबूल किया कि 19 नवंबर की भोर में वृद्धा उसके खेत से बैगन तोड़ रही थी। खेत में मचान बनाकर वह सो रहा था, जिसकी जानकारी होने पर उसने वृद्धा को मार दिया था, जिससे वह तड़पने लगी थी। फंसने की डर से उसने अपने ही मोफलर से उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद शव को वही बगल में पुआल के भूसे में छिपा दिया था। रात में शव को बगल में स्थित खरपत्तू पाल के बैगन के खेत में ले जाकर सुला दिया। 20 नवंबर की सुबह बैगन खेत के स्वामी खरपत्तू को खेत में लाश होने की सूचना दी। आरोपी नोनरा गांव निवासी खरपत्तू पाल पुत्र छविनाथ पाल और महेंद्र पटेल पुत्र जिमेदार उर्फ नरई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।