फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The movement of teachers announced

शिक्षकों ने किया आंदोलन का ऐलान

Mon, 31 Aug 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The movement of teachers announced
माध्यमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर एक सितंबर को आंदोलन करेंगा। आंदोलन में सभी गुट हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के अध्यक्षता में टीडी कालेज में हुई बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने और सदस्यता अभियान शुरु करने की चर्चा हुई।

   संघ प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहाकि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। इसमें जिलेे के सभेी शिक्षक ों की भागीदारी जरुरी हैं।
विज्ञापन


बीआरपी इंटर कालेज से शिक्षक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगे। मंडलीय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव और डा. राकेश सिंह ने कहाकि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना जरुरी हैं। आंदोलन में शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मौर्चा हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में शशि प्रकाश मिश्र, मनोज पांडेय, मो. आजम खां, अमतुल सिंह, मोहन यादव, शोभनाथ यादव, मुन्ना यादव, रविदं्र मिश्र, ठाकुर प्रसाद तिवारी, अजय सिंह आदि  थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहाकि शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग को दो सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करेंगे।

एक सतंबर को भंडारी स्टेशन से जुुलूस निकालकर डीएम कार्यालय तक जनजागरण करेंगे। जिलामंत्री रमाशंकर पाठक ने कहाकि  आंदोलन में सभी शिक्षकों की भागीदारी जरुरी हैं।


जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होने शिक्षकों से सहयोग मांगा। बैठक में अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल उपाध्याय, समरजीत सिंह, ईश्वर लाल यादव, रामदेव मिश्र, रमेश सिंह, जंगबहादुर यादव, सदाशिव तिवारी, राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed