{"_id":"3ab943cc983531cd00a1ba461d14cbc0","slug":"the-mission-was-to-conquer-resolution-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2017 को फतह करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2017 को फतह करने का लिया संकल्प
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की मुख्यमंत्री मायावती के 59वें जन्मदिन पर गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने मिशन 2017 को फ तह करने का संकल्प लिया। बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारी भीड़ बटोर कर पार्टी ने अपनी ताकत का भी एहसास कराया।
पार्टी के आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय सहित अन्य नेताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया। भव्य पंडाल के अंदर बने एक मंडप में रखे 59 किलो के भारी भरकम केक को डा. रामकुमार कुरील, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने जैसे ही काटा पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. कुरील ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 को फतह करने का संकल्प दिलाया।
मंडल कोआर्डिनेटर अवनीश कुमार ने कहा कि खेल के मैदान में कई बार ऐसा मौका आया है जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए। ठीक उसी प्रकार बसपा के लिए 2014 का लोकसभा चुनाव भी रहा। पार्टी को कोई सीट नहीं मिली पर हौसला बुलंद है। मंडल कोआर्डिनेटर ओम प्रकाश गौतम ने कहा पूर्व की बसपा सरकार में आम आदमी का सम्मान बढ़ा था, लेकिन मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता को अब बसपा का शासन याद आ रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जगदीश राय ने कहा कि बहनजी कहीं भी विचलित नहीं हुईं। वह 2002 में जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनीं थीं तो भाजपा के दबाव के चलते उन्होंने दलितों के हित के साथ समझौता नहीं किया। दलितों के हित के लिए कुर्सी को त्याग दिया था। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस दल के साथ रहें यहां कभी धोखा नहीं मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने किया।
इस मौके पर एमएलसी वीरेंद्र चौहान, प्रभावती पाल, नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, केके विश्वकर्मा, मनोज कुमार सिंह सोमवंशी, उर्मिला राज, मनोज कुमार सिंह, बीपी सरोज, भीम निषाद प्रभारी, विवेक यादव, महेंद्र विश्वर्मा, साहबलाल, भोला मौर्य, तेज बहादुर मौर्य, लालजी यादव, विजय लक्ष्मा, डा.जेपी सिंह, शिवाजी सिंह, डा. अनिल शर्मा, डा. हंसराज भारती, अनिल गौतम, संजीव भारती आदि मौजूद थे।