फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants snatched money and mobile from the shopkeeper

बदमाशों ने दुकानदार से छीने रुपये और मोबाइल

Wed, 29 Jun 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched money and mobile from the shopkeeper
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर छाछो गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति के सिर पर राड से प्रहार करके उसकी जेब में रखें आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव के निवासी राम अकबाल मौर्य पुत्र हरभजन मंगलवार रात स्थानीय कस्बे में स्थित अपनी दवा की दुकान को बंद करके साइकिल से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर स्थित छाछो गांव के समीप स्थित एक गाटर पटिया की दुकान के पास पहुंचकर लघुशंका के लिए अपनी साइकिल रोके उसी समय बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आये और उनके सिर पर लोहे के डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया। इसके बाद हमलावारों ने उसे खींच कर सड़क किनारे स्थित खेत में ले गए और उनकी जेब में रखा आठ हजार और दो मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मध्यरात्रि के बाद पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाल देवानंद रजक ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, मामले का जांच कि जा रही है तथ्य सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed