फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Minister congratulated the workers felt Gulal

कार्यकर्ताओं को गुलाल लगा मंत्री ने दी बधाई

Sun, 08 Mar 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
The Minister congratulated the workers felt Gulal
 समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में रविवार को उद्यान मंत्री पारसनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन


 समारोह का आयोजन लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में किया गया था। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

 
पारसनाथ यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आपसी सौहार्द को कायम रखने में होली पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन लोग तमाम गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस मौके पर मल्हनी विधानसभा के महासचिव डा.
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामयश यादव, केशजीत यादव, दीपक सिंह मांटो, पंधारी यादव, निजामुद्दीन, वीरेंद्र यादव, डा. जनार्दन यादव, श्यामबहादुर पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता मल्हनी के अध्यक्ष रामधारी पाल ने किया।

अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के पालीटेक्निक स्थित एक होटल में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की

 बधाई दी। आकाशवाणी के कलाकार सुरेश प्रसाद यादव ने कृष्ण वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, जैनूराम यादव, पंधारीलाल यादव, रामदुलार, डा. ईश्वर लाल, लालजी यादव आदि मौजूद थे। अखिल

 भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन डा. अतुल दुबे के आवास पर किया गया। जिलाध्यक्ष विनय मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर होली की बधाई दी।

 
इस मौके पर परमहंस पांडेय, श्रीपति उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, वेद प्रकाश शुक्ल, दिनेश कुमार शुक्ल, विनय कुमार तिवारी, संदीप कुमार शुक्ल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

नेवढ़िया: इंटर कालेज सारंगडीह में उपेक्षित समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन सांसद रामचरित्र निषाद की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार उपेक्षित समाज के विकास के लिए


 कार्य कर रही है। यहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर डा. रमेश चंद्र, महेंद्र कुमार, डा. डीपी यादव, सुरेश कश्यप, संजय कुमार गौतम, शिवशंकर गुप्ता, डा. विजय चंद्र पटेल आदि मौजूद थे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed