फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The message of soil pollution free

धरती को प्रदूषण मुक्त करने का दिया संदेश

Thu, 23 Apr 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
The message of soil pollution free
पृथ्वी दिवस के मौके पर बुधवार को मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से धरती को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन


 बच्चों ने प्रदूषण के प्रभावों व धरती के संरक्षण के उपायों के बारे में भी लोगों को रोल प्ले के माध्यम से जानकारी दी। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने पेड़, नदी, कूड़ेदान आदि का रूप धारण कर विभिन्न कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किया।

 अंत में सभी बच्चों ने धरती को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया । इस अवसर पर डायरेक्टर सूर्य  प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन


 उधर मधारे टोला डा. दिलीप सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर जनार्दन सिंह, हरिकेश मिश्र, डा. आरडी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पृथ्वी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। प्रबंधक डा. ओपी सिंह ने कहा कि धरती मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती

है। पृथ्वी हमारी धरोहर है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मनुष्य परिश्रम कर धन कमा सकता है। पृथ्वी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह ने कहा कि धरती जितनी हमारी है, उतने ही हम


 धरती के हैं। हम बुनियादी तौर पर धरती और प्रकृति पूजक हैं। हम जिस युग में जी रहे हैं, वहां यह पूजा मद्धिम पड़ गई है। इस अवसर पर उप प्रबंधक डा. मधुलिका सिंह, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश दूबे, सरोज सिंह, मंजू श्रीवास्तव, गीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed